HomeHimachalShimlaजरूरतमंदों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध:...

जरूरतमंदों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: सीएम

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए ये बात कही।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी व्यक्ति की आजीविका नहीं जानी चाहिए और प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और अवसर प्रदान करने का क्रम जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए ये बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबे समय से चले आ रहे मामलों के समाधान में सहयोग और हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  583 फिल्मों के बीच चमकी ‘सोंधी धरती मीठा गुड़’, डॉ. अत्री की डॉक्यूमेंट्री ने राष्ट्रीय मंच पर जीता बड़ा सम्मान

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके खोखे पहले मनमाने ढंग से तोड़ दिए गए थे, जिससे वे आजीविका और आश्रय के स्रोत से वंचित हो गए। बार-बार आग्रह के बावजूद, उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन परिवारों को न्याय और आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनके पुनर्वास की दिशा में कार्य किया, जिससे उनकी आजीविका की समस्या का समाधान हुआ है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों के फलस्वरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  भारी बर्फबारी के बीच शव लेकर जोखिम भरा सफर, कदम टिका-टिकाकर आगे बढ़ रहा रेस्क्यू दल

इस अवसर पर एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश आनंद, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, सुनील कुमार, हर्ष कालिया, नीलम शर्मा और स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More