HomeHimachalविद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांगे लंबित देय लाभ, इन मांगों...

विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांगे लंबित देय लाभ, इन मांगों पर अधिशासी अभियंता से चर्चा, ज्ञापन सौंपा

नाहन यूनिट के पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्युत मंडल नाहन के अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया गया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ नाहन यूनिट के पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्युत मंडल नाहन के अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया गया।

संघ के पदाधिकारियों ने मांग की कि जिन विद्युत अनुभागों में फील्ड कर्मचारियों की भारी कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा टीमेट से असिस्टेंट लाईनमैन की पदोन्नति प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई।

इसके साथ ही संघ ने सभी फील्ड कर्मचारियों की एसीआर (एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट्स) समय पर पूरी करने, अनुभागों में वाटर प्यूरीफायर और शौचालय की व्यवस्था करने और किराए पर लिए गए अनुभाग कार्यालयों के लिए नए भवनों का निर्माण करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के बागथन उपमंडल में बार-बार लग रहे पावर कट, उपभोक्ता परेशान, बिजली बोर्ड ने बताई ये वजह

कर्मचारियों के देय भत्तों जैसे मोबाइल भत्ता, टीए बिल, मेडिकल बिल और पेंशनरों के देय भत्तों की अदायगी को लेकर भी चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता मुकेश सिंह ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और इन्हें पूरा किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी होंगी, जिससे कर्मचारियों का कार्य वातावरण और बेहतर हो सकेगा।

इस मौके पर नाहन इकाई अध्यक्ष समीर बख्श, इकाई सचिव श्याम कुमार, विशाल बड़जाता, नायब कुमार, रोहित सिमर और विनय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कलश यात्रा के साथ भूर्शिंग महादेव मंदिर में शुरू हुआ 10 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More