HomeHimachalSirmaurनाहन में खनन रक्षक भर्ती के शारीरिक परीक्षण में 78 अभ्यर्थी सफल

नाहन में खनन रक्षक भर्ती के शारीरिक परीक्षण में 78 अभ्यर्थी सफल

अब इन सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की अंतिम जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। विभाग जल्द ही मेरिट सूची तैयार कर राज्य सरकार को अंतिम चयन के लिए अनुशंसा भेजेगा।

नाहन : सिरमौर जिला के नाहन स्थित ऐतिहासिक चंबा मैदान में खनन रक्षक के पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया का शारीरिक परीक्षण चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह प्रक्रिया एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जीएम डीआईसी साक्षी सत्ती, डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर व जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

उद्योग विभाग के भू-विज्ञान विंग द्वारा इस भर्ती के लिए कुल 885 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 135 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया गया था। निर्धारित तिथि पर 97 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 38 अनुपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नाहन-श्री रेणुकाजी सड़क पर भारी भूस्खलन, 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह अवरूद्ध

उपस्थिति की पुष्टि के बाद शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST) आयोजित किया गया, जिसमें 9 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए। इसके बाद बचे हुए 88 अभ्यर्थियों का PET कराया गया, जिसमें 10 और अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके।

इस प्रकार कुल 78 अभ्यर्थी इस चरण में सफल रहे। अब इन सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की अंतिम जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। विभाग जल्द ही मेरिट सूची तैयार कर राज्य सरकार को अंतिम चयन के लिए अनुशंसा भेजेगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संचालित की जा रही है और योग्य अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  न्यूनतम बस किराया बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले प्रदेश सरकार, एबीवीपी बोली छात्र विरोधी है ये फैसला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More