HomeHimachalSirmaurमहिला मरीज की जान बचाने नाहन से सोलन अस्पताल पहुंचा ड्रॉप्स ऑफ...

महिला मरीज की जान बचाने नाहन से सोलन अस्पताल पहुंचा ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी का ये सदस्य, खून देकर दिया जीवनदान

सोसायटी से जुड़े ये सदस्य मेडिकल कालेज नाहन में बतौर सुरक्षा गार्ड सेवाएं दे रहे हैं। उनकी और सोसायटी संस्थापक की इस निस्वार्थ सेवा की सराहना हो रही है...

नाहन : ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर का एक सदस्य वीरवार को 70 साल की एक महिला की जान बचाने नाहन से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंच गया। उनके साथ सोसायटी के संस्थापक ईशान राव भी रवाना हुए।

दरअसल, ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर को सूचना मिली थी कि जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के भुइरा गांव की एक वृद्ध महिला मरीज भगती देवी को बी नेगेटिव रक्त की तुरंत आवश्यकता है, जो क्रोनिक एनीमिया से पीड़ित है।

लिहाजा, सोसायटी के सदस्य इकबाल खान सोलन जाने के लिए तैयार हुए। अब चुनौती ये थी कि इतनी जल्दी सोलन पहुंचा कैसे जाए तो ईशान राव ने अपनी गाड़ी निकाली और दोनों सोलन पहुंचे, जहां इकबाल ने बी नेगेटिव खून देकर महिला को जीवनदान दिया।

ये भी पढ़ें:  शिक्षिका अनुपमा शर्मा के कविता संग्रह ‘बुरांश : द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

बता दें कि इकबाल खान नाहन तहसील के कौलांवालाभूड़ के रहने वाले हैं, जो मेडिकल कॉलेज नाहन में सुरक्षा गार्ड के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह सोसायटी से जुड़े हैं और पहले भी कई बार रक्तदान कर मरीजों का जीवन बचा चुके हैं।

ईशान राव ने बताया कि इकबाल खान ने सोलन जाकर महिला मरीज को बी नेगेटिव रक्त की तीसरी यूनिट उपलब्ध करवाई। दो यूनिट का महिला के परिजनों ने सोलन अस्पताल में इंतजाम कर लिया था। उन्हें इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वह सोलन पहुंचे। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक सोलन के सीनियर लैब टेक्नीशियन संजय कश्यप ने इकबाल खान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा : पिकअप खाई में गिरने से 26 साल के युवक की गई जान, चालक घायल, बैक करते वक्त गिरा वाहन

सुरक्षा गार्ड की इस निस्वार्थ सेवा की सोसाइटी ने सराहना की। बता दें कि सोसायटी के सदस्य न केवल अस्पतालों में खून की कमी को पूरा कर रहे हैं, बल्कि मरीजों की जान बचाने के लिए दिन रात सेवाएं दे रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More