HomeHimachalSolanहरिपुर में स्कूटर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 2 बच्चों समेत...

हरिपुर में स्कूटर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 2 बच्चों समेत 3 घायल

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीबीएन : जिला सोलन के बरोटीवाला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ये हादसा हरिपुर क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार गत दिन हरिपुर से स्कूटर पर सवार होकर आ रहे एक परिवार के साथ ये दुर्घटना घटित हुई। पुलिस को दिए बयान में सुनीता ने बताया कि वह अपने पति विजय कुमार और दो बच्चों के साथ स्कूटर पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच हरिपुर के समीप स्कूटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

इस दुर्घटना में वह सभी घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बद्दी लाया गया, जहां उनके पति विजय कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  कमजोर वर्गों का कल्याण, समग्र विकास और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदेश सरकार का लक्ष्य: कुलदीप कुमार धीमान

उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार थाना बरोटीवाला में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More