HomeHimachalSirmaurफूड सेफ्टी विभाग को सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश, सहायक आयुक्त...

फूड सेफ्टी विभाग को सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश, सहायक आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

नाहन : फूड सेफ्टी विभाग सिरमौर को सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश जारी हुए हैं. बुधवार को डीसी कार्यालय नाहन के सभागार में सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा की अध्यक्षता में जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक में सहायक आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जिला सिरमौर में दुकानदारों, होटल, मिड-डे मील, डिपुओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, कैंटीनों, शराब की दुकानों के लाइसेंस के अलावा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध-ब्रेड और मिठाइयों के मासिक कानूनी सैंपल लेने के निर्देश दिए.

इसके साथ-साथ उन्होंने फूड टेस्टिंग वैन के माध्यम से भी जिला के प्रत्येक क्षेत्र में सैंपल लेने और जागरूकता फैलाने के लिए कहा. उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए जिला में फूड सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. सहायक आयुक्त ने जिला के हलवाइयों से पुराना तेल फिर से इस्तेमाल न करने की अपील की. साथ ही इसकी जांच करने को भी कहा.

ये भी पढ़ें:  कर्नल शेरजंग राष्ट्रीय पार्क सिंबलवाडा के लिए बनेगा जोनल मास्टर प्लान, मानव-हाथी संघर्ष में कमी लाने के निर्देश

इससे पहले फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त डा. अतुल कायस्थ ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 5,257 लाइसेंस व पंजीकरण किए गए, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये की फीस प्राप्त हुई.

उन्होंने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वाले 28 खाद्य कारोबारियों पर इस वित्तीय वर्ष में 3.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अतिरिक्त मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में 1709 सैंपलों की जांच की गई. साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 340 फूड सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया.

बैठक में जिला कृषि अधिकारी शिवांगी धीमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर, अधिवक्ता अमित अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, हलवाई यूनियन के अध्यक्ष नरेश सैनी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  ध्यान दें... बिलासपुर में इन सड़कों पर आवाजाही बंद, डीसी ने जारी किए आदेश, जानें कब होंगी बहाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More