HomeHimachalHamirpurहोर्मुज हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा को नम आंखों से...

होर्मुज हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा को नम आंखों से विदाई, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

ओमान और ईरान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में एक शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा (23) का वीरवार दोपहर उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हमीरपुर : ओमान और ईरान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में एक शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा (23) का वीरवार दोपहर उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने भारी मन और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार के दौरान आदित्य शर्मा के परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों के अलावा प्रशासन की ओर से उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार, अन्य अधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन प्रेम चंद शर्मा, संजीव शर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।ओमान और ईरान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में एक शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा (23) का वीरवार दोपहर उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  कालीढांक में भूस्खलन की चपेट में आए सरकारी और निजी वाहन, हादसा टला, गाड़ियों को नुकसान, 3 घंटे ठप रहा यातायात

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा वीरवार सुबह हमीरपुर पहुंचे और दिवंगत आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर उसे परिजनों को सौंपा।

दोपहर को जैसे ही आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश जारी किए हैं और शोकाकुल परिवार को प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  कुल्लू में नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, जानें कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित

बता दें कि आदित्य शर्मा ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था। इस हमले में आदित्य समेत दो अन्य नाविकों की मौत हो गई थी। आदित्य कुछ समय पहले ही मर्चेंट नेवी में शामिल हुए थे। परिवार को उम्मीद थी कि वह आगे बढ़कर घर का सहारा बनेंगे, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

वहीं, आदित्य के परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए। उनके चाचा हिमांशु शर्मा ने कहा कि जिस समुद्री क्षेत्र में जहाज था, वहां सुरक्षा इंतजामों को लेकर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी में बहे टीचर का शव बरामद, मानपुर देवड़ा के पास से मिला, शोक की लहर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More