होमHimachalSirmaurसेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को मिले पेंशन, पुलिस...

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को मिले पेंशन, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन ने सरकार को भी चेताया

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर की मासिक बैठक शनिवार को संगठन के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई. पुलिस लाइन नाहन के सभागार में हुई इस बैठक में संगठन के 30 सदस्यों ने भाग लिया.

इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी पेंशन हर माह की पहली तारीख को जारी की जाए. ताकि, सेवानिवृत्त कर्मचारी समय से अपनी बैंक किश्तें और अन्य देनदारियां अदा करके विलंब शुल्क से बच सकें. इसके साथ साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने डीए और वर्ष 2016 से लंबित छठे वेतन आयोग के लाभांशों का एकमुश्त भुगतान करने का भी आग्रह किया.

ये भी पढ़ें:  कुदरत का कहर: करोड़ों का नुकसान, बुनियादी सुविधाएं ठप, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

सदस्यों ने चेताते हुए ये भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो संगठन के सदस्यों को राज्य के अन्य विभागों के संगठनों के साथ मिलकर सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा.

बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था करने, मेडिकल बिलों को सही समय पर वर्कआउट करने की भी मांग की गई, ताकि टाइम बार का ऑब्जेक्शन न लगे.

इसके साथ साथ बैठक में कम्युटेशन की वसूली के बारे में पंजाब/हरियाणा उच्च न्यायालय से पारित आदेश के संदर्भ में चर्चा की गई और सरकार से अनुरोध किया गया कि कम्युटेशन राशि की वसूली उपरोक्त कोर्ट के पारित आदेश के अनुसार 15 वर्ष के बजाय 10 वर्ष 8 महीने तक ही की जाए.

ये भी पढ़ें:  1905 का दर्द याद! भूकंप के संभावित खतरे से निपटने और जागरूकता को लेकर सिरमौर प्रशासन ने करवाई मॉक ड्रिल

सदस्यों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हिमकेयर योजना की सुविधा देने के बारे आग्रह किया. सरकार द्वारा सूचीबद्ध किए गए अस्पतालों में लिए जाने वाले शुल्क जैसे मेडिकल टेस्ट, परामर्श शुल्क, बैंड सहित अन्य शुल्क इत्यादि का भुगतान सूचीबद्ध अस्पताल द्वारा जारी बिल के अनुसार किया जाए.

पदाधिकारियों ने कहा कि जो पुलिस कर्मचारी एचएचसी और एचएएसआई आनरेरी पदोन्नत किए जा रहे हैं, उन्हें इन्क्रीमेंट नहीं दी जाती, जबकि पद के स्केल के अनुसार इन्क्रीमेंट मिलनी चाहिए. सिविल के अन्य विभागों में हर पदोन्नति पर इंक्रीमेंट दी जाती है. इस मौके पर सभी सदस्यों ने महंगाई भत्ते की बकाया राशि और छठे वेतन आयोग के लंबित सभी लाभांशों की शेष एकमुश्त भुगतान करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई.

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति की नई सराय का उद्घाटन, 100 श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More