HomeHimachalSirmaur"ए ग्रेड" धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय

“ए ग्रेड” धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल तय

सिरमौर में इसके लिए धौलाकुआं और एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है...

नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला सिरमौर में धान की खरीद के लिए दो धान खरीद केंद्र चयनित किए हैं। इसके लिए धौलाकुआं और एपीएमसी मार्केट यार्ड पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल पर ही धान (ग्रेड-ए) खरीदा जाएगा।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला सिरमौर के जिला नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि यदि कोई किसान इन दो खरीद केंद्रों के अलावा किसी अन्य प्राइवेट खरीदारों को धान की बिक्री करते हैं, तो विक्रय किए गए धान के मूल्य के भुगतान संबंधी विवाद या अन्य किसी भी विवाद के लिए सरकार अथवा विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:  मुंह सूखने लगे, स्किन ढीली पड़े या फिर सुस्ती आए तो आपको हो सकती है ये बीमारी, गर्मी में ज्यादा परेशान करते हैं ये रोग

उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा धान खरीद के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधा का भरपूर लाभ उठाएं व अपनी धान की फसल को चयनित खरीद केंद्रों पर ही बेचें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिला सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष संख्या 01702-222558 संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  क्रिकेट का क्रेज : सिरमौर में एक करोड़ की ईनामी राशि के टूर्नामेंट! जगह-जगह आयोजन, जबरदस्त उत्साह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More