HomeBreakingनाहन : 30 दिसंबर का पावर कट कैंसिल, जानें क्या है वजह

नाहन : 30 दिसंबर का पावर कट कैंसिल, जानें क्या है वजह

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 30 दिसंबर को निर्धारित पावर कट रद्द कर दिया गया है. यानी कल सभी जगह बिजली आपूर्ति सुचारू रहेगी. दरअसल, इसके पीछे वजह ये मानी जा रही है कि राष्ट्रीय शोक के चलते प्रदेश सरकार ने शुक्रवार और शनिवार को दो दिन का अवकाश घोषित किया था. सोमवार को अगर पावर कट रहा तो कामकाज काफी प्रभावित हो सकता है. लिहाजा, बिजली बोर्ड ने इसे कैंसिल कर दिया है.
दूसरी वजह ये भी है कि रविवार सुबह 9:00 बजे से जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल है. नाहन के शंभूवाला में गिरिनगर से आपूर्ति कर रही 33 केवी लाइन टूटने से कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट बना हुआ है. इसके चलते लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है.
बिजली बोर्ड की टेक्निकल टीम सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास रुखडी पहुंच गई थी. फिलहाल, दोपहर बाद 2:25 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई थी. बिजली बोर्ड लाइन को दुरुस्त करने में जुटा है और जल्द बिजली बहाल होने की संभावना है.
उधर, विद्युत बोर्ड के नाहन उपमंडल 2 के सहायक अभियंता ई. महेश चौधरी ने बताया कि लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी है. जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर का निर्धारित शट डाउन अब कैंसिल कर दिया गया है. रविवार को सुबह से ही बिजली के बाधित है. अब सोमवार को भी उपभोक्ता परेशान न हो, साथ ही सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए सोमवार का शट डाउन कैंसिल कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 216 ग्राम चरस के साथ नाहन का युवक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More