HomeHimachalSirmaurशराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, काटे...

शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, काटे 162 चालान, 25 गिरफ्तार

पुलिस नेशनल हाईवे और जिला की अन्य सड़कों पर शाम के समय नाकेबंदी को अंजाम दे रही है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

नाहन : शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों पर सिरमौर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पियक्कड़ चालकों के न केवल पुलिस चालान कर रही है, बल्कि गिरफ्तार भी किया जा रहा है।

इसको लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के साथ साथ पुलिस शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस नेशनल हाईवे और जिला की अन्य सड़कों पर शाम के समय नाकेबंदी को अंजाम दे रही है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

गत अप्रैल माह में पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत जिलाभर में 162 वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। रोजाना पुलिस सड़कों पर वाहनों की चेकिंग कर रही है, जिससे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  Chamba News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581 नामांकन पत्र दाखिल: DC मुकेश रेपसवाल

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सिरमौर पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से भी आह्वान किया कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More