HomeHimachalSirmaurराजगढ़ : भूईरा की निष्ठा JNU दिल्ली में करेगी संस्कृत में मास्टर...

राजगढ़ : भूईरा की निष्ठा JNU दिल्ली में करेगी संस्कृत में मास्टर डिग्री, PHD लक्ष्य

इनके पिता कपिल कुमार तोमर राजगढ़ में ड्राइविंग स्कूल चलाते हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

राजगढ़ : संस्कृत सभी भाषाओं की जननी मानी जाती है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जहां युवा संस्कृत विषय को पढ़ने में कम ही रूचि रखते हैं। वहीं, राजगढ़ की बेटी निष्ठा तोमर ने संस्कृत भाषा को अपना आधार मान कर इसमें पीएचडी करने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही में निष्ठा ने शास्त्री करने के उपरांत संस्कृत में मास्टर डिग्री के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्होंने अपने फॉर्म में चार विश्वविद्यालय के नाम भरे थे, जिसका परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है। निष्ठा का चयन चारों विश्वविद्यालयों के लिए हुआ, लेकिन उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में अपनी एडमिशन ली है।

ये भी पढ़ें:  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने तपोवन में सीपीए जोन-2 वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ

गौर रहे कि निष्ठा मूलतः राजगढ़ के साथ लगते गांव भूईरा की रहने वाली हैं। इनके पिता कपिल कुमार तोमर राजगढ़ में ड्राइविंग स्कूल चलाते हैं, जबकि माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर इनके परिवार में खुशी का माहौल है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More