HomeHimachalSirmaurनाहन में सिरमौर भाजपा ने निकाली रोष रैली, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के...

नाहन में सिरमौर भाजपा ने निकाली रोष रैली, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

विधायक सुखराम चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले की पुरजोर निंदा करते हुए इसे एक अत्यंत घृणित, कायराना एवं हृदय को झकझोर देने वाली हरकत करार दिया।

नाहन : पहलगाम नरसंहार के विरोध में सोमवार को सिरमौर भाजपा ने नाहन में रोष रैली निकाली। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से डीसी आफिस तक रैली निकालने के बाद डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा के माध्यम से भाजपा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें प्रदेश में वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को केंद्र सरकार के आदेश के अनुरूप प्रदेश से निष्कासित करने की मांग की।

पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले की पुरजोर निंदा करते हुए इसे एक अत्यंत घृणित, कायराना एवं हृदय को झकझोर देने वाली हरकत करार दिया। उन्होंने कहा कि 27 निर्दोष भारतीय नागरिकों को उनके धर्म के आधार पर आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें:  ध्यान दें... बिलासपुर में इन सड़कों पर आवाजाही बंद, डीसी ने जारी किए आदेश, जानें कब होंगी बहाल

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी फौज के इशारे पर इस हमले को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना पड़ोसी मुल्क को इस कायराना हरकत का जल्द ही मुंहतोड़ जवाब देगी। पूरा देश प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के पीछे मजबूती के साथ खड़े हैं।

सुखराम ने कहा कि देश के कई प्रांतों में पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर सीमा पार भेजा जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द चिन्हित करने की प्रक्रिया आरंभ कर उन्हें तय समय सीमा में निष्कासित करने की कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें:  41 पदों पर भर्ती का मौका: HPRCA ने फार्मेसी ऑफिसर के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

इस मौके पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा नेता बलदेव सिंह भंडारी सहित अन्य भाजपा नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More