होमHimachalShimlaहिमाचल: रोगी मित्रों की आउटसोर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, प्रदेश में...

हिमाचल: रोगी मित्रों की आउटसोर्स भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, प्रदेश में भरे जाने थे एक हजार पद

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स आधार पर 1,000 ‘रोगी मित्रों’ की भर्ती और तैनाती के प्रदेश सरकार के फैसले पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स आधार पर 1,000 ‘रोगी मित्रों’ की भर्ती और तैनाती के प्रदेश सरकार के फैसले पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने नियमित पदों को भरने के बजाय आउटसोर्स नीति अपनाने पर सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि नियमित कर्मचारियों जितना काम लेकर आउटसोर्स कर्मियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

मुख्य न्यायाधीश जीएस संधावालिया और न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने बाल कृष्ण की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिका में 1 अगस्त 2026 को विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 290 पदों को भरने के लिए जारी रिक्वायरमेंट को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार की नीति और नियमित पदों को भरने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती रैली में दिखा भारी जोश और उत्साह, 1.6 किमी दौड़ में 389 में से 286 अभ्यर्थी सफल

अदालत ने पूछा कि अस्पतालों में नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों के खाली पदों को भरने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के बराबर काम लेकर आउटसोर्स कर्मियों को कम आर्थिक लाभ देना शोषण की स्थिति पैदा करता है। अदालत ने इस नीति को लंबित न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित करने का ‘शर्मनाक प्रयास’ भी बताया।

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों में स्टाफ नर्सों के 1,535 पद खाली हैं। ऐसे में नियमित पदों पर स्थायी नियुक्तियां करने के बजाय आउटसोर्स माध्यम से नियुक्तियां किए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें:  ऊना में विजिलेंस का बड़ा ट्रैप, ₹8 हजार रिश्वत लेते PWD के विद्युत विंग के JE को रंगे हाथ दबोचा

सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि मामला लंबित रहने तक इस नीति को आगे लागू नहीं किया जाएगा। सरकार ने यह भी बताया कि नीति की पुनर्समीक्षा की जा रही है और फिलहाल 290 पदों को भरने की रिक्वायरमेंट पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

हाईकोर्ट ने सरकार के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए स्पष्ट कर दिया कि अगले आदेश तक नए ‘रोगी मित्रों’ की भर्ती या किसी अस्पताल में उनकी तैनाती नहीं की जाएगी। इससे प्रदेश सरकार की आउटसोर्स भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत; 9 घायल, इलाके में शोक की लहर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More