HomeHimachalSirmaur@SIRMAUR: मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोटों...

@SIRMAUR: मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान, ये आंशका

मृतक के सिर और कमर में चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक साधु पिछले करीब 6-7 वर्षों से मंदिर में ही रह रहा था।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के एक मंदिर में साधु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। लिहाजा, साधु की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान सोम गिरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला पांवटा साहिब उपमंडल की शिवपुर पंचायत से जुड़ा है, जहां आंबवाला गांव में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में साधु का शव बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में गहरी खाई में गिरी पिकअप, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और कमर में चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक साधु पिछले करीब 6-7 वर्षों से मंदिर में ही रह रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव का ही एक व्यक्ति पास के खेत में बोरवैल का काम करवा रहा था, तो इसी बीच वह मंदिर में चला गया, तो देखा कि मंदिर में साधु सोम गिरी का शव पड़ा है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मानें तो मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन में आर.एस. बाली करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More