HomeHimachalSirmaur23 अक्तूबर तक बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन,...

23 अक्तूबर तक बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन, यहां उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी

जिला सिरमौर विद्युत बोर्ड के बागथन उपमंडल ने डिफाल्टर चल रहे उपभोक्ताओं को 23 अक्तूबर तक हर हाल में बिलों का भुगतान करने का समय दिया है। इसके बाद बोर्ड बिना किसी अतिरिक्त पूर्व सूचना के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर देगा।

नाहन : अगर आपका बिजली का बिल भी लंबे समय से पेंडिंग चल रहा है तो जल्द भर दें। ऐसा न करने पर बोर्ड के कर्मचारी आपका कनेक्शन काट देंगे।

जिला सिरमौर विद्युत बोर्ड के बागथन उपमंडल ने डिफाल्टर चल रहे उपभोक्ताओं को 23 अक्तूबर तक हर हाल में बिलों का भुगतान करने का समय दिया है। इसके बाद बोर्ड बिना किसी अतिरिक्त पूर्व सूचना के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर देगा।

जानकारी के अनुसार इस उपमंडल में कुल 4600 बिजली कनेक्शन हैं, जिनमें से 1200 उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिल जमा नहीं करवाए हैं। इन डिफाल्टरों पर बोर्ड का कुल 1.35 करोड़ रुपये की देनदारी है।

ये भी पढ़ें:  रोहतानवाला नदी में अवैध खनन पर बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और टिप्पर जब्त

हैरानी इस बात की है कि सरकारी महकमे भी समय पर अपना भुगतान नहीं कर रहे हैं। वहीं घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता भी पिछले लंबे अरसे से अपना बिल नहीं भर रहे हैं।

बिजली बोर्ड के एसडीओ ई. केपी सिंह ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने विद्युत बिलों की अदायगी विद्युत उपमंडल बागथन कार्यालय, लोकमित्र केंद्र, एच.पी.एस.ई.बी.एल. की वैबसाइट hpsebl.in अथवा एच.पी.एस.ई.बी.एल. के मोबाइल एप के माध्यम से चेक करके 23 अक्तूबर तक कर दें। इसके बाद बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा।

उन्होंने साफ कहा कि निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन विद्युत उपमंडल बागथन के कर्मचारी बिना किसी अतिरिक्त पूर्व सूचना के काटने को बाध्य होंगे। इसके बाद कनेक्शन केवल बकाया पूरे बिल और अतिरिक्त 250 रुपए रिकनेक्शन चार्ज की अदायगी के बाद ही जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  टटियाना के बाद सिरमौर की दाड़ो देवरिया पंचायत भी निर्विरोध चुनी, सुमन प्रधान और सुरजीत को उपप्रधान की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More