सुनील चौहान को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की कमान

उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे।

0

नाहन : सोशल मीडिया जिला सिरमौर के पूर्व प्रभारी सुनील चौहान को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इस ताजपोशी के लिए सुनील चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ साथ सिरमौर और शिलाई के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है।

सुनील चौहान ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही शिलाई में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किए जा रहे जन हितैषी और कल्याणकारी कार्यों से भी वह जनता को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि आज के जमाने मे सोशल मीडिया का दौर है। 80 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया से जुड़े हैं, जो हर वक्त एक्टिव रहते हैं। आगामी पंचायती राज चुनाव में वह कांग्रेस की नीतियों व हर्षवर्धन चौहान के द्वारा किए जा रहे कार्यों को घर-घर पहुंचाएंगे। ताकि, ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज कर सकें।

उधर, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान, पूर्व सचिव शिलाई कांग्रेस ओम प्रकाश ठाकुर, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष ओपी ठाकुर, पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष दिनेश सिंगटा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, अमित चौहान, राजेंद्र शर्मा, चत्तर नेगी, नगीन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा, मनोज चौहान, शुभम चौहान, अतुल चौहान, जगमोहन चौहान, लियाकत अली, अकशिश शर्मा, अंकुर चौहान, अनिल चौहान, सुनील चौहान, किशोर राणा, विनोद भंडारी, नेत्र शर्मा, सुभाष चौधरी आदि ने सुनील को बधाई दी और उद्योग मंत्री का आभार जताया।