होमHimachalSirmaurयहां ग्रामीणों ने रोका उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला, पढ़ें क्या...

यहां ग्रामीणों ने रोका उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उद्योग मंत्री राजपुर में होने वाले प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर शिवपुर के पास हरिपुर टोहना में उनका काफिला रोका।

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के हरिपुर टोहना में शिवपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला रोक उन्हें क्षेत्र में पेश आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने इस मामले में उद्योग मंत्री को एक ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज गति से चलने वाले बड़े-बड़े ट्रकों और इसके कारण खस्ताहाल हो चुकी सड़क को लेकर उद्योग मंत्री को विस्तार से अपनी समस्याएं बताई। दरअसल, उद्योग मंत्री राजपुर में होने वाले प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के लिए जा रहे थे।

इसी बीच ग्रामीणों ने पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर शिवपुर के पास हरिपुर टोहना में उनका काफिला रोका। इस पर उद्योग मंत्री ने अपनी गाड़ी से उतर शिवपुर गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने उद्योग मंत्री को अवगत करवाया कि पांवटा साहिब-भंगानी सड़क पर क्रशरों से खनन सामग्री के साथ बड़े-बड़े ट्रक तेज गति से चलते हैं।

ये भी पढ़ें:  अपना बस रूट बंद होने से बचाने एसडीएम के पास पहुंचे पच्छाद की 5 पंचायतों के लोग, बोले- HRTC की बस आवागमन का मुख्य साधन

इस कारण कई बार सड़क हादसे भी सामने आ चुके हैं। हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। कई लोग हादसों में अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं, हरिपुर टोहना और शिवपुर में सड़क की हालत भी बेहद ही खस्ताहाल हो चुकी है।

धूल-मिट्टी के कारण लोगों का घरों में भी रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध खनन करने के भी आरोप लगाए। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ग्रामीणों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  रेणुकाजी झील में डूबे युवक का शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More