HomeHimachalSolanसरकार व शिक्षा विभाग कर रहा प्रवक्ताओं की अनदेखी, बैठक में की...

सरकार व शिक्षा विभाग कर रहा प्रवक्ताओं की अनदेखी, बैठक में की ये चर्चा

सोलन : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सोलन की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक सीनियर सेकंडरी स्कूल (ब्वॉयज) सुबाथू में जिला अध्यक्ष चंद्रदेव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन महासचिव भगत राम जगोटा ने किया।

बैठक में प्रवक्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग पर प्रवक्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा मांगों को पूरा न करने पर रोष भी जताया।

इस मौके पर प्रवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार वर्मा, संगठन मंत्री जय लाल और अन्य पदाधिकारियों में कमलेश कुमार शर्मा, कल्पना परमार, देवी चंद, अंकित कौंडल, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सोहन लाल, पवन कुमार शर्मा, हेमंत कुमार शर्मा, हरि सिंह और लोकेंद्र माजटा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, बद्दी और नालागढ़ में होंगे कैंपस इंटरव्यू, भरे जाएंगे 143 पद

ये रखीं मांगें
प्रवक्ता संघ ने सरकार से प्रधानाचार्य पदोन्नति की सूची जल्द से जल्द जारी करने की मांग की और पदोन्नति कोटा 50 फीसदी से बढ़ाकर 90 करने की मांग की। डीए की बकाया किश्तों को शीघ्रातिशीघ्र देने की भी मांग की।

बैठक में 2016 के वेतन आयोग के तहत बकाया एरियर जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा मांग की गई कि प्रवक्ताओं को अतिरिक्त कार्यों से मुक्त किया जाए, ताकि वे सही ढंग से अपना शिक्षण कार्य कर सकें।

इसके साथ ही 10 मई 2025 को हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के जिला स्तरीय चुनाव और सदस्यता अभियान शुरू करने पर भी विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्र देव ठाकुर ने जिला सोलन के प्रवक्ताओं को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  जिलास्तर पर जलवा दिखाने के बाद राज्यस्तरीय खेलकूद में धमाल मचाएंगे मंडियाघाट के ये 24 खिलाड़ी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More