HomeHimachalBilaspurIAS राहुल कुमार ने संभाला जिला बिलासपुर के नए DC का कार्यभार

IAS राहुल कुमार ने संभाला जिला बिलासपुर के नए DC का कार्यभार

राहुल कुमार इससे पूर्व सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में उपमंडल अधिकारी (SDM), सीईओ हिम ऊर्जा (HIMURJA), एडीसी कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिले में उपायुक्त (DC) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार शाम को जिला बिलासपुर के उपायुक्त (DC) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राहुल कुमार इससे पूर्व सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में उपमंडल अधिकारी (SDM), सीईओ हिम ऊर्जा (HIMURJA), एडीसी कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिले में उपायुक्त (DC) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने पूर्व पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राहुल कुमार को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

ये भी पढ़ें:  जेओए-लाइब्रेरी परीक्षा का रिजल्ट जारी... 159 अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया

वहीं, हिमाचल प्रदेश कैडर के 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ओम कांत ठाकुर ने भी जिला बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) के पद का कार्यभार संभाल लिया।

ओम कांत ठाकुर ने इससे पूर्व करसोग और मंडी सदर उपमंडलों में उपमंडल अधिकारी (SDM) के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं। कार्यभार ग्रहण करते हुए ओम कांत ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से क्रियान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए काम की बात: सिरमौर में शुरू हो रहा ये बड़ा अभियान, खेतों में उतरेंगे वैज्ञानिक

उन्होंने बताया कि सभी विभागों के साथ समन्वय बनाते हुए विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More