HomePoliticsमाजरा प्रकरण पर उद्योग मंत्री बोले- पारिवारिक मामलों को नहीं देना चाहिए...

माजरा प्रकरण पर उद्योग मंत्री बोले- पारिवारिक मामलों को नहीं देना चाहिए राजनीतिक रंग

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं, जो हर मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। ऐसे मामलों में सभी को संयम से काम लेना चाहिए।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से माजरा प्रकरण पर पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि ये घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के अगर दो बच्चे आपसी रजामंदी से शादी कर लेते हैं तो ऐसे में इसे राजनीति रंग नहीं देना चाहिए। यह किसी सरकार, व्यक्ति विशेष या समाज द्वारा की गई घटना नहीं है। यह दो नौजवानों का निर्णय है, जो बालिग हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि ये जरूर है कि पुलिस ने युवती को तलाश करने में देरी की, लेकिन पुलिस पर सरकार का कोई दबाव नहीं था। हमें पारिवारिक मामलों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  MSP बढ़ोतरी का असर: बिलासपुर में रोजाना 30 हजार लीटर से ज्यादा दूध उत्पादन, आय को मिली रफ्तार

उन्होंने कहा कि हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं, जो हर मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। ऐसे मामलों में सभी को संयम से काम लेना चाहिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More