HomeSportsवर्षों बाद नाहन में लौटेगा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल का रोमांच, 12 जिलों...

वर्षों बाद नाहन में लौटेगा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल का रोमांच, 12 जिलों की महिला-पुरुष वर्गों की टीमें दिखाएंगी दम

राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए रविवार को सिरमौर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की बैठक का नाहन में आयोजन किया गया।

नाहन : शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 6 से 8 दिसंबर तक सीनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल पुरुष व महिला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए रविवार को सिरमौर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की बैठक का नाहन में आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार और सचिव राकेश चौहान ने की। सिरमौर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव राकेश चौहान ने बताया कि इस राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से पुरुष और महिला वर्ग की 24 टीमें में भाग लेंगी।

इसमें कुल 300 खिलाड़ी व 50 से ज्यादा टीम मैनेजर, कोच व रेफरी भाग लेंगे। सिरमौर बैडमिंटन संगठन द्वारा सभी टीमों के खिलाड़ियों और अधिकारियों का ठहरने व खाने-पीने का प्रबंध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  विधायक नीरज नैय्यर ने जिला अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

यह प्रतियोगिता कई वर्षों बाद नाहन शहर में होने जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए विधायक अजय सोलंकी का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस बैठक में कंवर अभय सिंह, संजीव शर्मा, दिग्विजय सिंह, समर वीर सिंह, तेजेंद्र सिंह, हनी सिंह, विवेक पाल, रोहित व विशाल उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More