HomeHimachalSirmaurचारों लेबर कोड्स लागू करने पर भड़की सीटू, 26 नवंबर को नाहन...

चारों लेबर कोड्स लागू करने पर भड़की सीटू, 26 नवंबर को नाहन में प्रदर्शन

सीटू जिला कमेटी ने सभी मजदूरों से आह्वान किया कि वे 26 नवंबर 2025 को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर जुझारू प्रतिरोध और अस्वीकृति की कार्रवाई में शामिल हों और चारों लेबर कोड्स और श्रम शक्ति नीति 2025 को वापस लेने की मांग बुलंद करें।

नाहन : सीटू जिला सिरमौर कमेटी ने 21 नवंबर से लागू किए गए चारों लेबर कोड्स की अधिसूचना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देश के मेहनतकश वर्ग के साथ किया गया खुला धोखा करार दिया है।

कमेटी के जिला महासचिव आशीष कुमार ने आरोप लगाया कि यह फैसला मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा, वेतन और संगठन के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

2019 से 2025 तक मजदूर देशभर में हड़तालों और व्यापक विरोधों के माध्यम से लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं, जिनमें 9 जुलाई 2025 की ऐतिहासिक देशव्यापी हड़ताल एक बड़ा मील का पत्थर रही।

इसके बावजूद केंद्र सरकार ने सभी परामर्शों, विरोधों और सुझावों को दरकिनार करते हुए एकतरफा तरीके से लेबर कोड्स लागू कर दिए।

ये भी पढ़ें:  शराब तस्करी मामले में भगौड़ा अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

सीटू जिला कमेटी ने सभी मजदूरों से आह्वान किया कि वे 26 नवंबर 2025 को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर जुझारू प्रतिरोध और अस्वीकृति की कार्रवाई में शामिल हों और चारों लेबर कोड्स और श्रम शक्ति नीति 2025 को वापस लेने की मांग बुलंद करें।

कमेटी ने सभी कार्यस्थलों पर काले बिल्ले पहनने, गेट मीटिंग्स, नुक्कड़ सभाएं और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील भी की है।

जिला महासचिव ने कहा कि यह हमला मजदूरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है और इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा।

उनके साथ जिला अध्यक्ष राजेश तोमर, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला महासचिव वीना शर्मा, जिला अध्यक्ष शामा, मिड-डे-मील यूनियन के अध्यक्ष विनीत और महासचिव संदीप, औद्योगिक क्षेत्र यूनियन के अध्यक्ष लेखराज और महासचिव बंसी लाल, महामाया टेंपल यूनियन के अध्यक्ष पूरन चंद और सुरेश ने भी संयुक्त रूप से कहा कि मजदूर वर्ग इस थोपे गए लेबर कोड्स को स्वीकार नहीं करेगा और संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में एक उद्योग की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More