HomeEducationयोग ओलंपियाड में कोटड़ी व्यास स्कूल का दोनों वर्गों में फिर दबदबा

योग ओलंपियाड में कोटड़ी व्यास स्कूल का दोनों वर्गों में फिर दबदबा

प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास के योग के छात्र-छात्राओं ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा और दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। अब यह खिलाड़ी 24 और 25 मई को नारग के मानगढ़ में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

नाहन : पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोटड़ी व्यास के शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में माजरा ब्लॉक की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक के गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह और प्रिंसीपल रघुबीर तोमर ने किया। प्रतियोगिता में कोटड़ी व्यास के योग के छात्र-छात्राओं ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा और दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। अब यह खिलाड़ी 24 और 25 मई को नारग के मानगढ़ में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर जिला की इस पंचायत की महिला प्रधान पद से बर्खास्त, DC ने जारी किए आदेश

इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि योग को बच्चे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाएं। साथ ही उन्होंने योग के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि योग से सभी बीमारियों के रोग दूर होते हैं। इसलिए योग अपने डेली रूटीन में कंटीन्यूअस करें। अपने को फिट रखने के लिए योग बहुत जरूरी है।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उमेश कुमार ने प्रतिभागियों को 5,000 रुपये की राशि भेंट की। वहीं समाजसेवी अनिल चौहान पभार ने खेलने वाले बच्चों के लिए कोई भी जरूरत हो, उसे पूरा करने का आश्वासन दिया और 11,000 रुपये की राशि स्पोर्ट्स वाले बच्चों के लिए दी।

ये भी पढ़ें:  'नमामि गंगे' योजना से संवरेगा पांवटा साहिब का 'गोविंद घाट', उद्योग मंत्री ने सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य का लिया जायजा

इस मौके पर विशेष अतिथि मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता व प्रधान पुष्पा खंडूजा ने खिलाड़ियों को 2100 की राशि भेंट की गई और हर संभव स्पोर्ट्स व अन्य क्षेत्र में प्रयास करने के लिए आश्वासन दिया। सभी अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदीप चौहान, चतर चौहान उर्मिला शर्मा, सुष्मिता, हिमांशु, सुशील कुमार, राकेश, बलदेव, ओमप्रकाश, किरण, ज्योति कुमारी, किरण, कुलवंत, त्रिसला, विजय कुमारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई : 1.136 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More