HomeSportsहैंडबॉल में हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, 69वें नेशनल गेम्स में...

हैंडबॉल में हिमाचल की बेटियों ने रचा इतिहास, 69वें नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, सना राजपूत बेस्ट टूर्नामेंट प्लेयर

फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने मेजबान राजस्थान को कड़ी टक्कर दी, लेकिन रोमांचक मुकाबले में 18-19 के करीबी अंतर से हारकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस उपलब्धि के साथ ही हिमाचल की सना राजपूत को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

नाहन : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 69वें नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की अंडर-14 बालिका हैंडबॉल टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने मेजबान राजस्थान को कड़ी टक्कर दी, लेकिन रोमांचक मुकाबले में 18-19 के करीबी अंतर से हारकर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इस उपलब्धि के साथ ही हिमाचल की सना राजपूत को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

टूर्नामेंट में हिमाचल की टीम का सफर बेहद प्रभावशाली रहा। सेमीफाइनल में टीम ने हरियाणा को 25-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 24-4 के बड़े अंतर से हराया गया, जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में बिहार को 26-8 से मात दी। लीग मुकाबलों में भी हिमाचल का दबदबा देखने को मिला, जहां टीम ने तेलंगाना को 25-8, आईपीएससी को 32-1 और केरल को शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें:  गेहूं में लग सकता है ये रोग, इन सावधानियों से होगा बचाव, जारी हुई कृषि एडवायजरी

समापन समारोह में बेगूं विधानसभा के विधायक सुरेश धाकड़ गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे, जबकि चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान मुख्य अतिथि रहे। समारोह में हिमाचल प्रदेश की टीम को सिल्वर मेडल, ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सना राजपूत को बेस्ट प्लेयर के लिए ट्रॉफी और मोमेंटो भेंट किए गए। टीम की कोच स्नेहलता को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर चीफ डी मिशन धर्मेंद्र चौधरी, पीईटी कोटड़ी व्यास सहित अन्य अधिकारियों ने हिमाचल की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और टीम की सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद : पीजी कालेज नाहन बना सिरमौर का नोडल कालेज, यहां 9 मार्च तक करें आवेदन

चीफ डी मिशन धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले 2018 में हरियाणा में आयोजित अंडर-14 नेशनल हैंडबॉल में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। बड़ी बात ये है कि टीम इवेंट में स्कूली गेम्स में हिमाचल को हैंडबॉल के अलावा अभी तक किसी खेल में कोई पॉजिशन नहीं मिल पाई है। हैंडबॉल में बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है।

ये भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस के इन दो जवानों का HPF&AS में चयन, बने सेक्शन ऑफिसर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More