HomeSportsस्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में हिस्सा लेंगे मेघा और हेमचंद, 6...

स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स में हिस्सा लेंगे मेघा और हेमचंद, 6 मार्च को जाएंगे इटली

नाहन : आस्था वेलफेयर सोसाइटी नाहन की कोच मेघा शर्मा और एथलीट हेमचंद का चयन इटली में होने वाली स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स-2025 के लिए हुआ है.

मेघा शर्मा मूलतः नाहन की रहने वाली हैं और आस्था वेलफेयर सोसायटी नाहन में 2011 से कार्यरत हैं. उनका चयन इटली में होने वाली स्पेशल ओलिंपिक वर्ल्ड विंटर गेम्स 2025 में क्रॉस कंट्री स्कीइंग के लिए हुआ है, जबकि एथलीट हेमचंद स्नो बीइंग गेम में हिस्सा लेंगे.

हेमचंद आस्था स्पेशल स्कूल का ही छात्र है. इन गेम्स का आयोजन 7 से 15 मार्च तक होगा. इसके लिए 6 मार्च को मेघा शर्मा और हेमचंद इटली के लिए रवाना होंगे. मेघा शर्मा ने बताया कि आस्था वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता और कॉर्डिनेटर रूचि कोटिया का उन्हें हमेशा सपोर्ट रहा है. इस कारण वह आज इस पायदान तक पहुंची हैं.

ये भी पढ़ें:  मटर के दामों में उछाल से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, जानें मंडियों में कितने मिल रहे फसल के रेट

इस उपलक्ष्य पर सोसाइटी ने सेंड ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमीश्नर विवेक शर्मा रहे, जबकि जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए. दोनों अधिकारियों के अलावा सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मेघा शर्मा और हेमचंद को इटली में होने वाली गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

बता दें कि आस्था वेलफेयर सोसाइटी नाहन स्पेशल ओलिंपिक का डिस्ट्रिक स्पोर्ट्स सेंटर भी है, जिसमें मानसिक दिव्यांग को विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स ट्रैनिंग भी करवाई जाती है. स्पेशल ओलिंपिक हिमाचल प्रदेश द्वारा 22 से 28 फरवरी तक नारकंडा में प्रिपरेशन कैंप करवाया जा रहा था, जिसमें मेघा शर्मा और हेमचंद भी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें:  'शाहूकारों रा स्वांग' ने खोली सामाजिक बुराइयों की पोल, हाब्बी मानसिंह कला केंद्र में प्रभावशाली लोकनाट्य मंचन

इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, अन्य सदस्य ज्ञान चंद भट्टी, सुनील गौड़, असलम खान, राजीव भंडारी आदि भी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More