HomeHimachalSirmaurशादी में मेहमान बनकर आए थे लच्छी राम, सीने में दर्द उठा...

शादी में मेहमान बनकर आए थे लच्छी राम, सीने में दर्द उठा और थम गईं सांसें, इलाके में शोक 

सिरमौर के संगड़ाह इलाके में शादी समारोह में मेहमान बनकर आए एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने के बाद अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय लच्छी राम के रूप में हुई है।

संगड़ाह : जिला सिरमौर के संगड़ाह इलाके में शादी समारोह में मेहमान बनकर आए एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ने के बाद अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय लच्छी राम के रूप में हुई है। संगड़ाह क्षेत्र में सप्ताहभर के भीतर स्वस्थ दिखने वाले तीन लोगों की अचानक हुई मौतों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ददाहू तहसील के कोटला-मोलर गांव निवासी लच्छी राम अपने एक रिश्तेदार के घर रणफुआ गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। गत रात्रि करीब सवा एक बजे उन्हें अचानक छाती में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत संगड़ाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए DC मंडी ने घोषित किए जिला के स्थानीय अवकाश

परिजनों के अनुसार लच्छी राम को पहले किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार स्तब्ध है। उनके निधन से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि इससे पहले 17 जून को संगड़ाह अस्पताल परिसर के समीप रहने वाले जय प्रकाश को बाथरूम में नहाते समय दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद 21 जून को पुलिस थाना संगड़ाह में कार्यरत होमगार्ड कर्मी सतपाल पवार की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी।

ये भी पढ़ें:  सोलन में आर.एस. बाली करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

सप्ताहभर के भीतर स्वस्थ दिखाई देने वाले तीन लोगों की अचानक मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, ड्यूटी पर तैनात डॉ. तमन्ना शर्मा ने बताया कि गत रात्रि अस्पताल लाए गए लच्छी राम की मौत संभवतः ब्रेन स्ट्रोक अथवा हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More