होमSportsअंडर-19 रग्बी में शिमला का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल...

अंडर-19 रग्बी में शिमला का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में बनाई जगह

चंबा में संपन्न हुई प्रतियोगिता में शिमला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

शिमला : अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिता के तहत आयोजित रग्बी खेल ट्रायल प्रतियोगिता में जिला शिमला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। हाल ही में चंबा में संपन्न हुई प्रतियोगिता में शिमला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

जिला शिमला की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा, एमईएस हाई स्कूल मशोबरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैना के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:  तीखा मोड़ बना जानलेवा: सैंज घाटी में बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, चालक समेत दो की दर्दनाक मौत

जिला शिमला की टीम के कोच नंदलाल शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और आपसी तालमेल के चलते टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से खेलते हुए जिला शिमला और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  भूटान में मृदुला श्रीवास्तव के व्यंग्य संग्रह का विमोचन, 'अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान' से भी अलंकृत

Latest Articles

Explore More