होमHimachalShimla33 साल वर्दी की जिम्मेदारी निभाकर कंपनी कमांडर दिनेश ठाकुर हुए सेवानिवृत्त,...

33 साल वर्दी की जिम्मेदारी निभाकर कंपनी कमांडर दिनेश ठाकुर हुए सेवानिवृत्त, डीजी डिस्क अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित

होमगार्ड कमांडेंट शिमला कुलदीप कपिल ने उनकी सेवानिवृत्ति पर प्रीतिभोज एवं विदाई समारोह का आयोजन किया।

शिमला : हिमाचल प्रदेश होमगार्ड की तीसरी बटालियन शिमला में कंपनी कमांडर के पद पर सेवाएं दे रहे जुंगा क्षेत्र के कढ़यार गांव निवासी दिनेश ठाकुर करीब 33 वर्षों के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए।

होमगार्ड कमांडेंट शिमला कुलदीप कपिल ने उनकी सेवानिवृत्ति पर प्रीतिभोज एवं विदाई समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई देते हुए विभाग के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

दिनेश ठाकुर ने वर्ष 1993 में होमगार्ड विभाग में बतौर जवान अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए वर्ष 1995 में उन्हें सेक्शन ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद विभिन्न पदों पर सेवाएं देते हुए उन्होंने वर्ष 2016 में कंपनी कमांडर का पदभार संभाला और अक्तूबर 2026 तक इस पद पर अपनी सेवाएं जारी रखीं।

ये भी पढ़ें:  LIC में MCA और RCA के 100 पदों पर भर्ती का मौका, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

अपने लंबे सेवाकाल के दौरान दिनेश ठाकुर ने सामान्य ड्यूटी के साथ मेलों, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरोना महामारी और विभिन्न आपदा संबंधी परिस्थितियों में भी उन्होंने समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

वर्ष 2003 में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित अर्धकुंभ के दौरान भी उन्होंने ड्यूटी दी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2005 से 2016 तक केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीआई), जुंगा में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं देकर उन्होंने होमगार्ड जवानों के प्रशिक्षण में भी योगदान दिया। विभागीय जरूरत के अनुसार उन्होंने बटालियन में प्रशासनिक अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।

ये भी पढ़ें:  सोलन-चंबा में शहरी निकाय चुनाव-2026 के लिए राजनीतिक दलों की मौजूदगी में EVM की पहली जांच पूरी

विभाग के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए उन्हें 6 दिसंबर 2024 को डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनके कार्यों से प्रभावित होकर कमांडेंट कुलदीप कपिल ने उनका नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भी अनुशंसित किया था।

विदाई समारोह के दौरान कमांडेंट कुलदीप कपिल ने कहा कि दिनेश ठाकुर ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश की है। उन्होंने विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर दिनेश ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड में बिताए 33 वर्षों का अनुभव, सहयोगियों का स्नेह और सेवाकाल की यादें उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  Himachal : होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 10 दिन में तैयार करने के निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More