HomeSportsस्टेट सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिरमौर की ये 16 सदस्यीय टीम...

स्टेट सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिरमौर की ये 16 सदस्यीय टीम दिखाएगी दम

32वीं राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप अब 15 और 16 मई को होगी। पहले ये चैंपियनशिप 11 व 12 मई को होनी तय हुई थी।

नाहन : जिला मंडी के सुंदरनगर में आयोजित होने वाली 32वीं राज्य स्तरीय सीनियर वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप अब 15 और 16 मई को होगी। पहले ये चैंपियनशिप 11 व 12 मई को होनी तय हुई थी, जिसे भारत-पाक तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया था।

ट्रायल में इन खिलाड़ियों का चयन
सिरमौर जिला की 16 सदस्यीय टीम में प्रिया चौहान, काजल, रूबी देवी, जोया, स्नेहा धीमान, महक चौधरी, प्रीतिका, अंकिता चौधरी, दीपिका, श्वेता, नंदिता, सुमन, रितिका, शिवानी, कोमल व दिव्यांशी शामिल हैं, जिनका हाल ही में ट्रायल के माध्यम से चयन हुआ है।

टीम में भाग लेने वाली इन खिलाड़ियों को समाजसेवी एवं स्पोर्ट्स के क्षेत्र में पहचान रखने वाले राहुल रमौल ओनर आरआर स्पोर्ट्स पांवटा साहिब ने 16 किट जिला सिरमौर की इस टीम को भेंट की।

ये भी पढ़ें:  JNV नाहन में 6ठी कक्षा में प्रवेश के लिए अब इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, डीपीई प्रभात कुमार व हैंडबॉल की सीनियर प्लेयर काजल और रूबी ने भी राहुल रमौल का खिलाड़ियों को किट उपलब्ध करवाने के लिए आभार जताया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More