होमHimachalSirmaurइस दिन सिरमौर आएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रयोगशाला का लोकार्पण और...

इस दिन सिरमौर आएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रयोगशाला का लोकार्पण और खेल स्पर्धा का करेंगे समापन

शिक्षा मंत्री राजगढ़ में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे।

नाहन : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 31 अक्तूबर को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 31 अक्तूबर को राजगढ़ में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद वह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  रेणुका बांध विस्थापितों का डांडा अंबोया की जमीन पर ऐतराज, डिमार्केशन बीच में ही छोड़ लौटे, बोले- नहीं चाहिए बंजर जमीन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More