विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में छाए पच्छाद के यशवंत, देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

वह लंबे समय से भारतीय ग्रेपलिंग संघ के सदस्य हैं। संघ द्वारा पिछले कुछ वर्षों से भारत में ग्रेपलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और अब सरकार इसे सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी शुरू करने जा रही है।

0

नाहन : विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के यशवंत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर हिमाचल सहित देश का नाम रोशन किया है। शनिवार को अपने पैतृक गांव जयहर पहुंचने पर उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

1 से 4 नवंबर तक यूरोप के ग्रीस स्थित लौट्राकी शहर में आयोजित विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर के शारीरिक शिक्षक यशवंत सिंह ने 84 किलोभार के वेट्रन वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

बता दें कि महाराष्ट्र में दो माह पूर्व आयोजित हुई 18वीं जी.एफ.आई. (ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

ये भी पढ़ें:  कोटला-बड़ोग नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं, भूमि स्थानांतरित करने के निर्देश

46 वर्षीय यशवंत ने वर्ष 2005 में महाराष्ट्र में आयोजित हुए इंटर कॉलेज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। वर्ष 2023-24 के मास्टर्स गेम्स नेशनल प्रतियोगिता में जूडो और आर्मस रेसलिंग में भी गोल्ड मेडल जीता था।

वह लंबे समय से भारतीय ग्रेपलिंग संघ के सदस्य हैं। संघ द्वारा पिछले कुछ वर्षों से भारत में ग्रेपलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और अब सरकार इसे सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी शुरू करने जा रही है।

यशवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने पहली बार ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए कांस्य पदक जीतकर वह काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा नेशनल खेलने का मौका