HomeHimachalSirmaurसिरमौर में इन तारीखों में चलेगा HPV वैक्सीन ड्राइव, CMO ने की...

सिरमौर में इन तारीखों में चलेगा HPV वैक्सीन ड्राइव, CMO ने की ये अपील

एचपीवी टीका अस्पतालों में निशुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रो पर अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाया जा सके।

नाहन : जिला सिरमौर में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत 29 मार्च, 5 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई, 2026 को जिला के छह चिकित्सा खंडों में चयनित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 19 कोल्ड चेन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिसमें चिकित्सा खंड धगेड़ा में एमसीएच सेंटर मेडिकल काॅलेज नाहन तथा सिविल अस्पताल ददाहू, खंड संगडाह में सीएचसी संगडाह, सीएचसी हरिपुरधार, सीएचसी नौहराधार, पीएचसी कोटिधीमान (सीएच ददाहू में) खंड राजपुर में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सीएचसी राजपुर, पीएचसी सतौन, पीएचसी कुंड़ियां, पीएचसी कमरऊ, पीएचसी गोरखुवाला, पीएचसी जाखना तथा पीएचसी रामपुर भारापुर और खंड शिलाई में सिविल अस्पताल शिलाई, खंड राजगढ़ में सिविल अस्पताल राजगढ़ तथा चिकित्सा खंड पच्छाद में सिविल अस्पताल सराहां व पीएचसी नारग में एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर समेत इन ग्रामीण इलाकों में इस दिन बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण यूह्यूमन पैपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है, जो गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का मुख्य कारण है। यह खुराक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह महिलाओं में मृत्यु दर को कम करने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार करने में भी सहायक है। एचपीवी टीका अस्पतालों में निशुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों का टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रो पर अवश्य करवाएं, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि एक लड़की एचपीवी टीकाकरण के लिए तभी पात्र है, यदि उसने टीकाकरण के दिन तक 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। उन्होंने अभिभावकों को टीकाकरण से पहले स्कूल रिकार्ड, आधार कार्ड या किसी भी आधिकारिक दस्तावेज के माध्यम से जन्म तिथि सत्यापित करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More