Home Employment 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां रोजगार का मौका,...

12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां रोजगार का मौका, 17 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला

इस लघु रोजगार मेले में प्रतिष्ठित पांच औद्योगिक इकाइयों में लगभग 103 पदों के लिए कुशल, अर्धकुशल और आई.टी.आई. प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

0

बिलासपुर : उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में आगामी 17 फरवरी को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस लघु रोजगार मेले में प्रतिष्ठित पांच औद्योगिक इकाइयों में लगभग 103 पदों के लिए कुशल, अर्धकुशल और आई.टी.आई. प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि लघु रोजगार मेले में सूरज फैब्रिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रीशियन और फर्निस मेटलर के पदों के लिए ऐसे आई.टी.आई. पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 30 वर्ष या इससे अधिक है। इसी तरह इंस्टा सिक्योर बिजनेस सॉल्यूशंस प्रा.लि. सेल्स एग्जिक्यूटिव और सर्वे एग्जिक्यूटिव पदों के लिए 12वीं और स्नातक पास ऐसे उम्मीदवारों का चयन करेगी जिनकी आयु 45 वर्ष तक हो।

ये भी पढ़ें:  उपनिदेशक एलीमेंट्री ने BEEO दफ्तर का किया औचक निरीक्षण, CHT को महीने में 2 बार स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश

वहीं सांख्यान ट्रस्ट प्रा.लि. को एचआर मैनेजर फाइनेंस और अकाउंट के पदों के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और होटल स्टाफ के लिए 12वीं और डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी, जिनकी आयु 40 वर्ष तक हो। इस लघु रोजगार मेले में एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष हो और ऊंचाई 168 से.मी. से अधिक तथा वजन 54 से 95 किलोग्राम तक हो।

इसके अलावा कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल लिमिटेड, नेक्सा को रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक पास उम्मीदवारों की जरूरत है, जिनकी आयु 22 से 40 वर्ष तक हो। उन्होंने बिलासपुर जिला के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला: पहली सांस्कृतिक संध्या में ये स्टार कलाकार बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू