HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह में 96.72 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने घर...

संगड़ाह में 96.72 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने घर पर दी दबिश

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई।

संगड़ाह : जिला सिरमौर की संगड़ाह पुलिस ने एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि महिला बिंदी देवी पत्नी स्व. अमर सिंह निवासी गांव भलाड़, डाकघर भलौना, तहसील संगड़ाह ने अपने घर में हाथ से मलकर चरस तैयार करके रखी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त महिला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखे गए प्लास्टिक के कट्टे के पीछे पारदर्शी पॉलीथिन लिफाफा मिला, जिसके अंदर से 96.72 ग्राम चरस बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत केस दर्ज कर आरोपी महिला महिला बिंदी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में फिर दबोचे नशा तस्कर, अब 2.026 किलोग्राम गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More