HomeHimachalShimlaCM सुक्खू ने जाखू में तीर चलाकर किया रावण दहन, नशे जैसी...

CM सुक्खू ने जाखू में तीर चलाकर किया रावण दहन, नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

उन्होंने लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, डीसी अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  4 साल तक हर वर्ष इन मेधावियों को मिलेगी 12-12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति, एनएमएमएस में चयन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More