HomeWeatherहिमाचल के जगात खाना में फटा बादल, सैलाब से सतलुज में बह...

हिमाचल के जगात खाना में फटा बादल, सैलाब से सतलुज में बह गए वाहन, कई मलबे में दबे

यह क्षेत्र शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सीमा से सटा हुआ है, जहां शनिवार को भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

शिमला : ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की आनी तहसील के अंतर्गत निरमंड क्षेत्र के जगात खाना गांव में शनिवार शाम बादल फटने जैसे हालात बन गए। भारी बारिश के बीच अचानक नाले में बाढ़ आ गई।

इस सैलाब की चपेट में आने से सड़क पर खड़े कई वाहन मलबे में दब गए। जबकि, दो से तीन वाहन बहकर सतलुज नदी में पहुंच गए। कुछ रिहायशी मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

यह क्षेत्र शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सीमा से सटा हुआ है, जहां शनिवार को भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार क्षेत्र के 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा, अकेले इस स्कूल के 4 होनहार भी लिस्ट में शामिल

वहीं, रामपुर उपमंडल में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे जगात खाना पंचायत के पास एक नाले में बादल फटने की सूचना मिली। सतलुज नदी के किनारे खड़ी दो गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। तेज बहाव से आसपास के अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। 28 मई तक राज्य भर में मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें:  ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में ऊना में बंद रहे मेडिकल स्टोर, केमिस्टों ने जताया विरोध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More