HomeHimachalHamirpurसचिवालय में क्लर्क की नौकरी का मौका, 40 पदों पर भर्ती; 14...

सचिवालय में क्लर्क की नौकरी का मौका, 40 पदों पर भर्ती; 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पात्र उम्मीदवारों से पोस्ट कोड-26045 के तहत 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हमीरपुर : कार्मिक विभाग के अंतर्गत सचिवालय प्रशासनिक सेवाएं-1 में क्लर्क (जॉब ट्रेनी) के 40 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने पात्र उम्मीदवारों से पोस्ट कोड-26045 के तहत 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 सितंबर 2026 रात 11ः59 मिनट तक खुला रहेगा।

इसकी अधिसूचना आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  LIC में 200 पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त को होंगे कैंपस इंटरव्यू; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

Latest Articles

Explore More