HomeWeatherहिमाचल के कई हिस्सों में तेज तूफान के साथ बारिश, जानें अगले...

हिमाचल के कई हिस्सों में तेज तूफान के साथ बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजधानी शिमला में सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं जिला सिरमौर और सोलन समेत दूसरे जिलों में भी वर्षा हो रही है।

शिमला : माैसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। तेज तूफान के साथ हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई भागों में रात से मौसम बिगड़ा। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है और चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ है।

राजधानी शिमला में सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं जिला सिरमौर और सोलन में भी तेज हवाओं के साथ वर्षा हो रही है। ऊना में रात को मौसम बिगड़ा तो वहीं कुल्लू और लाहुल के निचले हिस्सों में भी बारिश जारी है।

ये भी पढ़ें:  धर्मशाला कॉलेज की मृतक छात्रा के परिजनों को सीएम ने बंधाया ढांढस, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से चंबा, कांगड़ा, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में आज और आने वाले दिनों में बारिश के साथ तेज हवाओं और तेज गरज की आशंका जताई गई है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का पूर्वानुमान है। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

31 मई और 1 जून को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा। शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति और सिरमौर जैसे जिलों में बिजली चमकने, आंधी-तूफान और बारिश की संभावना अधिक है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में दो अलग-अलग झगड़ों में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आम जनता और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More