HomeHimachalश्रीचामुंडा से वृंदावन जा रही HRTC की हिमधारा बस पर पंजाब में...

श्रीचामुंडा से वृंदावन जा रही HRTC की हिमधारा बस पर पंजाब में हमला, बाल-बाल बचे यात्री

ये हमला इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझने और संभालने का मौका तक नहीं मिला। हमलावरों ने चलती बस पर पत्थर मारे।

ऊना : कांगड़ा जिला के श्रीचामुंडा धाम से वृंदावन जा रही HRTC की हिमधारा बस पर पंजाब में तीन युवकों ने पथराव कर दिया। घटना बीती रात करीब 11 बजे के आसपास जिला रोपड़ के नंगल में भानुपल्ली नामक गांव के समीप पेश आई।

जानकारी के अनुसार वृंदावन के लिए शुरू हुई ये बस सेवा पहले ही दिन अपने सफर पर रवाना हुई थी। ऊना के बाद जैसे ही बस पंजाब में प्रवेश हुई तो नंगल से थोड़ा आगे जाकर बाइक सवार तीन युवकों ने अचानक पत्थर से हमला कर दिया।

ये हमला इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझने और संभालने का मौका तक नहीं मिला। हमलावरों ने चलती बस पर पत्थर मारे। पत्थर बस के फ्रंट शीशे को तोड़ते हुए भीतर पहुंच गए। इससे शीशे को नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी सवारी को चोटें नहीं आईं।

ये भी पढ़ें:  तेज तर्रार बद्दी पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाले दो लापता किशोर, परिवार को सौंपे

आरएम नगरोटा बगवां राजिंदर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये बस में पहले ही दिन कांगड़ा से कुल 10 सवारियों को लेकर वृंदावन के लिए निकली थी।

बता दें कि गत बुधवार को ही विधायक आरएस बाली और हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बस को श्रीचामुंडा नंदिकेश्वर धाम में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद नगरोटा बगवां से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया था।

ये भी पढ़ें:  किराये के मकानों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का आग्रह
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More