HomeWeatherहिमाचल में कुदरत का कहर जारी, बिलासपुर में बादल फटा; कई वाहन...

हिमाचल में कुदरत का कहर जारी, बिलासपुर में बादल फटा; कई वाहन मलबे में दबे

बादल फटने से आए मलबे में दो वाहन पूरी तरह दब गए और पांच अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। बिलासपुर जिले के नम्होल में कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां शनिवार सुबह गुतराहन गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई।

बादल फटने से आए मलबे में दो वाहन पूरी तरह दब गए और पांच अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस आपदा के बीच स्थानीय किसान कश्मीर सिंह के खेतों में लगी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। मलबा आने के कारण नम्होल-डाबर सड़क भी बंद हो गई।

गनीमत ये रही कि पानी का बहाव समय रहते सड़क की ओर मुड़ गया, जिससे गुतराहन गांव एक बड़ी तबाही से बच गया। वहीं, लगातार बारिश के कारण घुमारवीं में सीर खड्ड का जलस्तर काफी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के जगात खाना में फटा बादल, सैलाब से सतलुज में बह गए वाहन, कई मलबे में दबे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More