HomeHimachal11 दिन में चौथी बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, हिमाचल के...

11 दिन में चौथी बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, हिमाचल के कई जिलों में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर में नया रेट

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर जेब पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

शिमला : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर जेब पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। लगातार बढ़ते रेट ने आम लोगों, टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।

राजधानी शिमला में सोमवार सुबह जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल 102.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.50 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। यहां पेट्रोल में 2.56 रुपये और डीजल में 2.64 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल पहले 99.96 रुपये और डीजल 91.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।

ये भी पढ़ें:  पीजी कॉलेज नाहन में वार्षिक समारोह की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा, सम्मान से नवाजे मेधावी

बिलासपुर जिले में पेट्रोल एक सप्ताह पहले 94 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 101.28 रुपये हो गया है। वहीं डीजल 93.34 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। चंबा में पेट्रोल 102.69 रुपये और डीजल 94.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पावर ऑयल 111.21 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

कुल्लू जिले में पेट्रोल का नया रेट 102.58 रुपये और डीजल 94.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पहले यहां पेट्रोल 100.01 रुपये और डीजल 91.96 रुपये प्रति लीटर था। हमीरपुर में पेट्रोल 101.35 रुपये और डीजल 93.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सोलन जिले में पेट्रोल 99.42 रुपये और डीजल 91.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें:  जाबल का बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला सड़क कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सोलंकी, बोले- निर्धारित मानकों के अनुरूप करें काम

मंडी जिले में भी पेट्रोल के दाम एक सप्ताह पहले 96.33 रुपये प्रति लीटर थे, जो अब बढ़कर 101.63 रुपये हो गए हैं। वहीं डीजल के रेट में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो अब 93.62 रुपये प्रतिलीटर पहुंच गया है। कांगड़ा जिले में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 93.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ऊना जिले में पेट्रोल का नया रेट 100.30 रुपये और डीजल 92.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पहले यहां पेट्रोल 97.73 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर था। वहीं सिरमौर जिले में पेट्रोल 102.06 रुपये और डीजल 94.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पहले यहां पेट्रोल 99.49 रुपये और डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर था।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद, 2 जनवरी को साक्षात्कार

लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों का सीधा असर अब महंगाई पर पड़ने लगा है। स्थानीय टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का कहना है कि तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में रोजमर्रा का खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण बस किराए, मालभाड़े और खाद्य वस्तुओं सहित जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More