HomeWeatherमूसलाधार बारिश का कहर; सिरमौर में 70 सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले,...

मूसलाधार बारिश का कहर; सिरमौर में 70 सड़कें बंद, उफान पर नदी-नाले, मातर इलाका जलमग्न

रविवार तड़के जिले में जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। दिनभर जिले के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इस दौरान नदी नाले उफान पर आ गए।

नाहन : जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के चलते 70 सड़कें जगह जगह भारी भूस्खलन और मलबा आने से बंद रहीं। इसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने शाम तक 10 से 15 सड़कों को बहाल कर दिया। शेष सड़कों के सोमवार तक यातायात के लिए खुलने की उम्मीद है। इससे विभाग को डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

बता दें कि रविवार तड़के जिले में जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। दिनभर जिले के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। इस दौरान नदी नाले उफान पर आ गए।

ये भी पढ़ें:  अब रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के समय भी हो सकेगी e-KYC, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

यमुना नदी के साथ साथ गिरि और मारकण्डा नदियों में अचानक भारी जलस्तर बढ़ गया। बारिश से फसलों को भी नुकसान की खबरें आ रही हैं। कई जगह लोगों के घरों को भी नुकसान हुआ है।

खराब मौसम के बीच धारटीधार इलाके के कई हिस्सों में घंटों तक ब्लैक आउट रहा। जमटा आदि हिस्सों में सुबह से ही बिजली बंद रही, जो शाम 6 बजे के बाद बहाल हो पाई। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

मात्तर पंचायत का बड़ा हिस्सा जलमग्न
मूसलाधार बारिश ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की मात्तर पंचायत में भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। तेज बरसात के कारण पंचायत का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया और कई घरों में पानी घुस गया। जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान का मकान भी जलभराव की चपेट में आ गया है।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार ने 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर डाला महंगाई का नया बोझ, की जा रही वसूली: संजीव कटवाल

इसके अलावा करीब आधा दर्जन अन्य घर भी प्रभावित हुए हैं। इसी बीच मातर स्कूल भी स्थानीय खड्ड के उफान से प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से पंचायत के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

उधर, पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन को भी सूचना दी गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More