HomeHimachalपांवटा साहिब-नाहन हाईवे पर फंसा ट्राला, 2 घंटे से ट्रैफिक प्रभावित, लोग...

पांवटा साहिब-नाहन हाईवे पर फंसा ट्राला, 2 घंटे से ट्रैफिक प्रभावित, लोग परेशान

हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगा है। कई सरकारी और निजी बसें भी जाम में फंसी हैं। लिहाजा, वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नाहन : पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर बजरी से लदा एक ट्राला फंसने से यातायात पिछले 2 घंटे से प्रभावित है।

ये ट्राला पांवटा साहिब की तरफ से नाहन की ओर आ रहा था कि जुड्डा का जोहड़ और मारकण्डा पुल के बीच वाले चढ़ाई के हिस्से में फंस गया। नेशनल हाईवे के बीचोंबीच फंसने से इस ट्राले ने पूरी सड़क बंद कर दी है।

इसके चलते नाहन और पांवटा साहिब की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। सड़क पर दोपहिया वाहन के निकलने के लिए भी जगह नहीं है। हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लगा है।

कई सरकारी और निजी बसें भी जाम में फंसी हैं। लिहाजा, वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  सुनो सरकार... अब तक नहीं आई पेंशन और ना ही लंबित लाभों का हो पा रहा भुगतान, आखिर इंतजार कब तक

रविवार तड़के से ही नाहन और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा हो रही है। इस बीच लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे बसों की समय सारिणी भी प्रभावित हुई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More