HomeWeatherसिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। मौसम विभाग ने सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सिरमौर में एक से चार अगस्त तक एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। 3 अगस्त को विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 4 अगस्त को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

ये भी पढ़ें:  उफनती यमुना नदी के बीच टापू में फंसे 11 लोग, मौके पर पहुंचे बचाव दल ने किए रेस्क्यू

उधर, जिला सिरमौर प्रशासन किसी भी आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर ने बारिश की संभावना के मद्देनजर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More