HomeEducationपच्छाद के सारांश ने पास की स्वर्ण जयंती नेशनल मिडल मेरिट छात्रवृत्ति...

पच्छाद के सारांश ने पास की स्वर्ण जयंती नेशनल मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा

इस योजना के तहत अभ्यर्थी को छठी में प्रति माह 4 हजार, सातवीं में 5 हजार और आठवीं में 6 हजार प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलती है।

सराहां : पच्छाद उपमंडल के शिक्षा खंड सराहां के तहत आने वाली राजकीय माध्यमिक पाठशाला शमलाटी मझगांव के सारांश सेवल ने स्वर्ण जयंती नेशनल मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का पहला चरण उत्तीर्ण किया है।

मुख्याध्यापक संजय अत्री ने बताया कि सारांश मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र है, वह इस परीक्षा के दूसरे चरण को भी उत्तीर्ण करेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सारांश के साथ साथ प्राथमिक विद्यालय की मुख्य शिक्षिका मीना शर्मा व शिक्षिका सुमन शर्मा को भी बधाई दी। इससे पहले भी विद्यालय के 2 विद्यार्थियों का चयन नेशनल मिडल मेरिट में ही चुका है।

बता दें कि इस योजना के तहत अभ्यर्थी को छठी में प्रति माह 4 हजार, सातवीं में 5 हजार और आठवीं में 6 हजार प्रति माह की छात्रवृत्ति मिलती है।

ये भी पढ़ें:  जिला स्तरीय सब-जूनियर रग्बी स्पर्धा में 'द स्कॉलर होम' का दबदबा, उत्कृष्ट खिलाड़ी अब खेलेंगे स्टेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More