HomeCrimeपांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन...

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

इस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई पुलिस की ‘स्पेशल डिटेक्शन सेल’ की टीम ने अमल में लाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने गत रात्रि को बातापुल इलाके में तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25.10 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की। आरोपी की पहचान आबिद निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

इस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित, 16 मार्च से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड हासिल कर उससे इस नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More