होमHimachalSirmaurकालाअंब में उद्योगपतियों से रूबरू हुआ लघु उद्योग भारती का शीर्ष नेतृत्व,...

कालाअंब में उद्योगपतियों से रूबरू हुआ लघु उद्योग भारती का शीर्ष नेतृत्व, उद्योगों की चुनौतियों पर अहम मंथन

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों के बुधवार को कालाअंब पहुंचने पर स्थानीय उद्यमियों में भारी उत्साह दिखा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई की ओर से संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धूमल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल का जोरदार स्वागत किया गया।

कालाअंब : लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों के बुधवार को कालाअंब पहुंचने पर स्थानीय उद्यमियों में भारी उत्साह दिखा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई की ओर से संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, उत्तर क्षेत्र प्रभारी अरविंद धूमल, प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन, प्रदेश महामंत्री अश्वनी गर्ग और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम बिंदल का जोरदार स्वागत किया गया।

हालांकि, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मुख्य कार्यक्रम पांवटा साहिब में नई इकाई के गठन के लिए निर्धारित था। इस बीच कालाअंब इकाई के आग्रह पर शीर्ष नेतृत्व ने समय निकालकर कालाअंब का दौरा किया और स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद स्थापित किया।

ये भी पढ़ें:  ऊषा तोमर बनीं हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता, हाईकमान और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों व प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उद्यमियों ने अपने सुझाव और समस्याएं संगठन के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखीं।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों के संरक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को मजबूत बनाना देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और संगठन इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

ये भी पढ़ें:  न सर्वे की टेंशन ना मुआवजे में देरी, सिर्फ एक पंजीकरण करवा किसानों को मिलेंगे सीधे ये सब लाभ

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन स्थानीय उद्योगों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे संवाद उद्योगों को नई दिशा देने के साथ-साथ संगठन को भी और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर कालाअंब इकाई के संयुक्त सचिव राकेश अग्रवाल, अजय गर्ग और अमन दुग्गल, तकनीकी सलाहकार नवरत्न देव, उपाध्यक्ष राजीव तिवारी और एस.के. भार्गव, कोषाध्यक्ष के.सी. पारीक, सदस्य राहुल अरोड़ा, दिलीप कुमार, राहुल कोहली, संजीव शर्मा, आयुष साबू, राघव लोथिया, संदीप गर्ग, विक्रम चिकारा, देवेंद्र सिंह, अंकुश क्लारे, राशु गुप्ता, विवेक कौशल, ईशमोहन सिंह सहित क्षेत्र के अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सोलन में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, सरकारी-निजी संस्थानों को राष्ट्रीय डिजिटल हेल्थ सिस्टम से जोड़ा जा रहा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More