होमHimachalजम्मू डुएथलॉन में पांवटा साहिब का डंका: इन 3 साइकिलिस्ट ने जीते...

जम्मू डुएथलॉन में पांवटा साहिब का डंका: इन 3 साइकिलिस्ट ने जीते मेडल, सिरमौर का बढ़ाया गौरव

जम्मू हिल्स स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन (जेएचएससीएफ) द्वारा आयोजित जम्मू डुएथलॉन 70.3 के छठे संस्करण में इन खिलाड़ियों ने कई श्रेणियों में पदक जीतकर प्रदेश और उपमंडल का नाम रोशन किया है।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के साइकिलिस्टों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

जम्मू हिल्स स्पोर्ट्स क्लब फाउंडेशन (जेएचएससीएफ) द्वारा आयोजित जम्मू डुएथलॉन 70.3 के छठे संस्करण में इन खिलाड़ियों ने कई श्रेणियों में पदक जीतकर प्रदेश और उपमंडल का नाम रोशन किया है।

‘प्रधानमंत्री के फिट इंडिया विजन’ को साकार करते हुए, पांवटा साहिब के युवा साइकिलिस्टों ने स्प्रिंट डिस्टेंस की श्रेणी में अपनी छाप छोड़ी। 13 से 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की इस प्रतिस्पर्धा में युवा हर फतेह सिंह बाजवा ने सबसे आगे रहकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  SIRMAUR: ऑटोमाइज होंगी जलशक्ति विभाग की वाटर स्कीमें, शिलाई में प्रयोग सफल, ये मिलेगा फायदा

वहीं, उनके साथी शौर्य भाटिया ने भी लाजवाब प्रदर्शन करते हुए रनरअप का स्थान अपने नाम किया। दोनों युवा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने हिला सिरमौर का नाम रोशन किया है।

पांवटा साहिब का प्रतिनिधित्व केवल युवा पीढ़ी तक ही सीमित नहीं रहा। 36 से 50 वर्ष की अनुभवी श्रेणी में साइकिलिस्ट अमरिंदर सिंह बाजवा ने शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक जीता।

250 से अधिक एथलीटों ने लिया भाग
जम्मू डुएथलॉन 70.3 का यह छठा संस्करण रिकॉर्ड भागीदारी के साथ संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से 250 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया। इस बार 18 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों के लिए सोलो 20 किमी साइकिलिंग और सोलो 5 किमी दौड़ जैसी दो नई युवा श्रेणियां भी शुरू की गई थीं।

ये भी पढ़ें:  ‘AAA Blues Pure’ वोदका और व्हीस्की बनाने वाली हिमाचल की इस शराब कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, FSSAI ने लिया बड़ा एक्शन

प्रतियोगिता का मुख्य प्रारूप डुएथलॉन 70.3 रहा, जिसमें एथलीटों ने 1.9 किमी दौड़, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़ की चुनौतीपूर्ण दूरी तय की।

यह आयोजन जम्मू के दर्शनीय रिंग रोड पर सुबह 4:00 बजे तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया था। सम्मान समारोह में एसडीएम मनु हंसा और एडीएम अनसूया जामवाल ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्लेसमेंट आधार पर 40 JBT को बनाया हेड टीचर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More