HomeCrimeपुलिस पूछ रही थी पता, आरोपी ने लगा दी छलांग... चोट लगने...

पुलिस पूछ रही थी पता, आरोपी ने लगा दी छलांग… चोट लगने पर तलाशी ली तो मिला ये सामान

इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर की पुलिस थाना राजगढ़ की एक टीम ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब गश्त के दौरान गांव शलामू पहुंची, तो एक व्यक्ति हाथ में कैरी बैग उठाकर सड़क पर पैदल आ रहा था।

पुलिस ने गाड़ी रोककर व्यक्ति से कुछ जानकारी पूछने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम को देखते ही सड़क से बाई तरफ नीचे छलांग लगा दी।

इस पर पुलिस जवान उतरकर उक्त व्यक्ति के पास पहुंचे तो वह अपनी एक बाजू पकड़कर बैठा था और पुलिस को बताया कि उसके हाथ में चोट लग गई है।

ये भी पढ़ें:  41 पदों पर भर्ती का मौका: HPRCA ने फार्मेसी ऑफिसर के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम राम गोपाल पुत्र टिकम राम निवासी गांव ब्राइला, तहसील राजगढ़ बताया।

पुलिस ने व्यक्ति से छलांग लगाने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक के आधार पर पुलिस ने उसके पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली तो 360 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  नादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर, इस दिन लगेगा शिविर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More